राष्ट्रीय समाचार

बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि पर घर आई नन्हीं बेटी

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।

बबीता ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। तस्वीरों में वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और उनके पास नवजात बेटी दिखाई दे रही है।

शिवरात्रि पर घर आई नन्हीं पार्वती

बबीता ने बेटी के जन्म की खुशी को महाशिवरात्रि से जोड़ते हुए लिखा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर उनके घर नन्हीं पार्वती आई हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

बबीता की पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें मां बनने की बधाई दी। सोशल मीडिया पर लोग नवजात बच्ची और बबीता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पहले से एक बेटे की मां हैं बबीता

बबीता फोगाट का यह दूसरा बच्चा है। उनका एक बेटा भी है, जो अब पांच साल का हो चुका है। बेटे के बाद बेटी के जन्म से परिवार में खुशी दोगुनी हो गई है।

बबीता फोगाट भारतीय कुश्ती की चर्चित खिलाड़ियों में रही हैं। उन्होंने अपने खेल करियर के दौरान देश के लिए कई उपलब्धियां हासिल कीं और कुश्ती को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बबीता की जिंदगी और कुश्ती के सफर पर बनी फिल्म दंगल के बाद उनकी लोकप्रियता देशभर में और बढ़ गई थी। अब मां बनने के बाद उन्होंने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

✍️ प्रतिक्रिया दें (Leave a Comment)