एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने सभी पायलटों की साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच शुरू करने का फैसला लिया है। यह जांच आज से शुरू होगी। दोनों एयरलाइंस के पायलटों की प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं के इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जाएगी।
यह कदम फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के कैप्टन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उठाया गया है। इस उड़ान में कुछ दिन पहले हवा में अचानक तेज हलचल के कारण कई लोग घायल हुए थे।
5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में टाटा समूह के स्वामित्व वाली दोनों एयरलाइंस के 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। सभी पायलटों की जांच चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
एयरलाइंस की ओर से पायलटों को भेजे गए आंतरिक संदेश में कहा गया है कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी।
ट्रेनिंग और ड्यूटी के दौरान भी टेस्ट
पायलटों की जांच गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान की जाएगी। इसके अलावा उड़ान पूरी होने के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयर

✍️ प्रतिक्रिया दें (Leave a Comment)