राष्ट्रीय समाचार

दुनिया का पहला 'एआई बॉस' वाला रिटेल स्टोर साबित हुआ फ्लॉप: सभी कर्मचारियों को दी छुट्टियां, देरी पर कहा- 'तनाव मत लो', चार महीने में करा दिया 60 लाख रुपये का घाटा


अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की यूनियन स्ट्रीट पर खुला 'एंडन मार्केट' इन दिनों वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसे दुनिया का पहला ऐसा रिटेल स्टोर होने का दावा किया गया था, जिसका संचालन किसी इंसान द्वारा नहीं बल्कि 'लुना' नाम के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बॉट द्वारा किया जा रहा था।

हालांकि, हॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले किसी कठोर और तानाशाह डिजिटल बॉस के उलट, लुना अपने कर्मचारियों के लिए किसी 'ड्रीम बॉस' से कम नहीं साबित हुआ। लेकिन मानवीय संवेदनाओं और अत्यधिक दयालुता के फेर में फंसे इस एआई मॉडल की व्यावसायिक नासमझी के कारण स्टोर को महज चार महीनों के भीतर 60 लाख रुपये से अधिक का भारी-भरकम घाटा झेलना पड़ा है।

कर्मचारियों के लिए 'ड्रीम बॉस' था लुना, हर मांग तुरंत की मंजूर

एंडन लैब्स ने लुना को 95 लाख रुपये का बजट और एक डेबिट कार्ड सौंपकर स्टोर को मुनाफे में लाने की बड़ी जिम्मेदारी दी थी। लेकिन लुना का कार्यप्रणाली का तरीका किसी भूलक्कड़ और अत्यधिक उदार सहकर्मी जैसा रहा।

  • तुरنت मंजूर होती थीं छुट्टियां: स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों ने जब भी मोबाइल ऐप के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन किया, लुना ने बिना एक पल गंवाए उसे तुरंत स्वीकार कर लिया। आलम यह था कि कई बार स्टोर में काम संभालने के लिए एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता था।

  • देरी पर मिलता था कूल जवाब: यदि कोई कर्मचारी काम पर लेट पहुंचता था, तो लुना का घिसा-पिटा और एकमात्र जवाब होता था... 'कोई बात नहीं, बिल्कुल भी तनाव मत लो।'

भूलक्कड़पन और प्रोफेशनल सीमाओं की अनदेखी पड़ी भारी

अत्यधिक दयालुता और दोस्ताना रवैये के अलावा लुना के पास बुनियादी कारोबारी सूझबूझ और व्यावसायिक मर्यादाओं का भारी अभाव देखा गया।

  1. पासवर्ड भूला एआई: एक बार दुकान का ऑनलाइन प्रचार करने के लिए लुना ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पेज बनाने की कोशिश की, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह पूरे हफ्ते अपने ही अकाउंट का पासवर्ड भूल गया।

  2. प्राइवेसी का उल्लंघन: लुना को पेशेवर सीमाओं (प्रोफेशनल बाउंड्रीज) का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। उसने एक कर्मचारी की गोपनीय सैलरी सीधे एक सार्वजनिक ग्रुप चैट में साझा कर दी और तो और, वीकेंड की आधी रात को भी काम से जुड़े मैसेज भेजने लगा।

✍️ प्रतिक्रिया दें (Leave a Comment)